फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालकिन की गला घोंट कर हत्या: कई महीने से नहीं दे पा रहा था किराया, जान लेने के बाद गहने लेकर हुआ था फरार

Thu, 18 Dec 2025 10:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हत्यारे ने बताया कि शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग में पैसा डूबा तो पैसे की समस्या बढ़ती चली गई। आर्थिक तंगी के चलते वारदात को अंजाम दिया। गहने लूटकर ले गया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : Adobe Stock Images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रोहिणी जिला पुलिस ने बुद्ध विहार थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग मकान मालकिन की गला घोंटकर हत्या करने और उसके गहने लूटकर फरार होने के आरोप में आरोपी युवक हिमांशु यादव (25) को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

नेपाल भागने की फिराक में था हिमांशु
आरोपी पीड़िता के यहां किराये पर रहता था। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि हिमांशु यादव को दो महीने बाद रोहिणी के जापानी पार्क से गिरफ्तार किया गया। वह नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस ने बताया कि वह एक निजी गारमेंट कंपनी में सेल्समैन था। उसे पहले व्यवसाय, शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग में नुकसान उठाना पड़ा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गंभीर आर्थिक दबाव में था और कई महीनों से किराया नहीं दे पा रहा था।

गला घोंटकर की थी हत्या
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हमले के दौरान जब मकान मालकिन की नींद खुल गई और उसने आरोपी को पहचान लिया, तो उसने उसका गला घोंट दिया और उसके गहने लेकर फरार हो गया। यह मामला 7 अक्टूबर को सामने आया। अमर उजाला ने इस वारदात को सबसे पहले प्रकाशित किया था। जब पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि बुद्ध विहार स्थित एक मकान का मुख्य दरवाजा बंद मिला है और खोलने पर अंदर एक बुजुर्ग महिला का शव पाया गया।
विज्ञापन

घर में अकेली रहती थीं महिला
महिला घर में अकेली थीं, जबकि उसके बच्चे अलग रहते थे। जांचकर्ताओं ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और घटना के बाद तड़के एक किरायेदार की संदिग्ध गतिविधि की पहचान की। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध यादव ने अपना फोन बंद कर दिया था और वह लापता हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें