फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: साइबर ठगों को खाता बेचने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली की हरिनगर थाना पुलिस ने साइबर जालसाजों को कमीशन पर बैंक खाते बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उत्तम नगर निवासी गौरव के कब्जे से 37 एटीएम कार्ड, नौ मोबाइल फोन, 15 चेकबुक, तीन पासबुक व अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी से जालसाजों की पहचान करने में जुटी है। पश्चिम पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 20 नवंबर को हरिनगर थाना पुलिस को आरोपी के क्लॉक टावर के पास आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जांच करने पर बैग में एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन व अन्य कागजात बरामद हुए। जांच में आरोपी ने बताया कि वह कमीशन पर जालसाजों को अपना बैंक खाता मुहैया करवाता था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें