फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'10 करोड़ की प्रॉपर्टी हमारे नाम कर दो': भाऊ गैंग के नाम से धमकी देने वाला गिरफ्तार, विकास ने ऐसे रची साजिश

Thu, 12 Feb 2026 07:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Delhi Crime: दिल्ली में 10 करोड़ की विवादित प्रॉपर्टी हड़पने के इरादे से खुद को हिमांशु भाऊ गैंग का सदस्य बताकर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथी के साथ मिलकर धमकियां दीं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी पर कब्जे को लेकर दी धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने 10 करोड़ की विवादित प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के लिए गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गैंग का सदस्य बनकर प्रॉपर्टी मालिक को धमकाने वाले आरोपी को नरेला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाकनेर नरेला निवासी विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक आईफोन बरामद किया है।

विज्ञापन


विदेशी नंबर से कॉल कर धमकियां
उत्तर पश्चिम जिला के अतरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि अशोक विहार निवासी रजत गुप्ता ने पिछले साल 26 नवंबर को अशोक विहार थाने में धमकी दिए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि एक अनजान व्यक्ति खुद को हिमांशु भाऊ गैंग का सदस्य बताकर अलग-अलग विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकियां दे रहा है। उसका मकसद 10 करोड़ की उसकी प्रॉपर्टी अपने नाम करने की है। 

पीड़ित ने दिए पुलिस को कई सबूत
शिकायतकर्ता ने बताया कि बाकनेर के इस प्रॉपर्टी को उसने जून 2022 में अपनी पत्नी मेघा गोयल और साली निधि के नाम पर प्रवीण कुमार से खरीदी थी। पीड़ित ने पुलिस को डिजिटल ऑडियो रिकॉर्डिंग और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सबूत सौंपे। अशोक विहार थाना पुलिस मामला दर्ज किया। मामले की जांच जिले के वाहन चोरी निरोधक शाखा के उप निरीक्षक रवि सैनी को सौंपी गई। 
विज्ञापन

प्रॉपर्टी को लेकर था अंदरुनी विवाद
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि इस प्रॉपर्टी को लेकर यमुना नगर हरियाणा निवासी ने नवनीत गर्ग ने बेगमपुर थाने में शिकायतकर्ता की पत्नी और साली सहित अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत कर रखी है। जिससे प्रॉपर्टी को लेकर अंदरुनी विवाद सामने आया।

पुलिस ने तकनीकी जांच करने के बाद 4 फरवरी को 32 साल के विकास उर्फ विक्की को बाकनेर नरेला से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने विवादित प्रॉपर्टी के कारोबार में अपनी संलिप्तता के बारे में बताया। उसने कहा कि 2022 में उसके साथियों धर्मपाल और नरेंद्र ने उसे इस प्लॉट का ऑफर किया था, जो बाद में शिकायतकर्ता के परिवार वालों के नाम पर रजिस्टर हो गया।

उस प्रॉपर्टी को हासिल नहीं कर पाने और शिकायतकर्ता के प्रॉपर्टी को बेचने से इंकार करने पर उसने उसे मजबूर करने के लिए धमकाने की साजिश रची। अपने साथी पूठ गांव निवासी नितिन डबास के साथ मिलकर कुछ लोगों को काम पर रखा और शिकायतकर्ता को धमकियां दी। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विकास स्नातक तक पढ़ा है और उसपर पहले से कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें