फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में स्पेन की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर दोस्ती कर आया था करीब

Sun, 16 Jun 2019 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीएलएफ फेज-1 में पार्टी के बहाने स्पेनिश युवती को बुलाकर फिल्म प्रोडक्शन हाउस अधिकारी ने दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने आरोपी अंजनेय शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी डीएलएफ करन गोयल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, स्पेन की रहने वाली 23 वर्षीय युवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई कर रही है। करीब एक साल पहले वह गुरुग्राम स्थित आईटी कंपनी में इंटर्नशिप कर रही है। फेसबुक के जरिए दिल्ली के आनंद विहार निवासी अंजनेय शर्मा (36) से दोस्ती हुई। आरोपी ने बताया कि वह उद्योग विहार फेज-4 स्थित फिल्म प्रोडक्शन हाउस रेंडर-5 में अधिकारी है। दोनों के बीच काफी समय से बातचीत होने के बाद आरोपी ने शुक्रवार रात को युवती को पार्टी करने के लिए डीएलएफ फेज-1 के जी ब्लॉक स्थित घर पर बुलाया। पार्टी में अंजनेय समेत कई दोस्त शामिल थे। शराब के नशे में धुत होने के बाद युवती समेत सभी दोस्त वहीं सो गए। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

युवती की शिकायत पर डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी अंजनेय के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। एसीपी डीएलएफ करन गोयल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें