फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मालवीय नगर में मोबाइल का इस्तेमाल करने पर की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दक्षिण जिले के मालवीय नगर थाना इलाके में मोबाइल का इस्तेमाल कर लेने भर पर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि मालवीय नगर थाना पुलिस को 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात को एक पीसीआर कॉल मिली। यह कॉल बेगमपुर में बड़ी मस्जिद के सामने, गट्टा गोदाम स्थित झुग्गी बस्ती में हुई हत्या की घटना के संबंध में थी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मिले शिकायतकर्ता रंजीत यादव ने पूरी घटना बताई। रंजीत यादव ने बताया कि 27 अप्रैल की रात को खाने के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों में से शत्रुघ्न और राकेश उर्फ कैली के बीच झगड़ा हुआ था। इस झगड़े को शांत करा दिया गया। सभी लोग सोने चले गए। उसने रात करीब 1 बजे शोर सुना तो देखा कि राकेश उर्फ़ कैली ने शत्रुघ्न की गर्दन पर लकड़ी के डंडे से हमला किया और वहां से भाग गया। पीड़ित को एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बिहार निवासी राकेश कुमार (25) को गिरफ्तार किया है। अशिक्षित आरोपी पिछले 6-7 सालों से अपने भाई के साथ दिल्ली में रह रहा है। वह बेगमपुर में एक कबाड़ी ठेकेदार के अधीन कबाड़ी (रद्दी) का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें