फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बना पति: पिस्टल तानकर पत्नी को दे रहा था गोली मारने धमकी, पुलिस को देखते फाख्ता हुए होश और फिर...

Mon, 24 Apr 2023 08:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो पत्नी पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दे रहा था। पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के विजय विहार इलाके में शनिवार रात पारिवारिक झगड़े में एक युवक अपनी पत्नी पर पिस्टल तानकर उसे गोली मारने की धमकी देने लगा। महिला की शिकायत मिलते ही पीसीआर कर्मी फौरन मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों को देखकर आरोपी पिस्टल फेंककर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया और उसे स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि पत्नी युवक के साथ रहना नहीं चाहती थी और उसे तलाक देने के लिए कह रही थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। 

शनिवार रात 9.25 बजे एक महिला ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर बताया कि उसका पति उसे गोली मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही रोहिणी जोन के पीसीआर कर्मी हरकत में आ गए और तुरंत विजय विहार ई ब्लॉक में स्थित महिला के घर पहुंचे। उस दौरान पुलिस के आने से बेखबर महिला का पति पिस्टल लेकर दूसरी मंजिल से महिला को जान से मारने की धमकी दे रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो उसके होश फाख्ता हो गए और वह पिस्टल को फेंककर भागने की कोशिश करने लगा। उप निरीक्षक भानु प्रकाश ने तुरंत उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान अहमद अली के रूप में हुई। पीसीआर कमियों ने उसे विजय विहार थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से बरामद पिस्टल पूरी तरह से खराब थी और चलने की हालत में नहीं थी। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 2017 में प्रेम विवाह किया था। वह शादी समारोह में फूल देने का काम करता है। उनके बच्चे नहीं है। कुछ माह से उसकी पत्नी उससे तलाक मांग रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें