फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 लाख लुटने से बचाने के इनाम में मिली एक टीशर्ट, नाराज कर्मचारी ने रची ऐसी साजिश, हर कोई हैरान

Mon, 24 Sep 2018 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लूट - फोटो : self
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक कारोबारी के 70 लाख रुपये लेकर फरार हुए कर्मचारी को बुराड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान धन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इससे पूर्व उसके एक सहयोगी याकूब को गिरफ्तार किया था। इस लूट को क्यों अंजाम दिया गया और क्या है इस लूट की पूरी कहानी ये जब आप पढ़ेंगे तो आपको यकीन नहीं होगा कि कोई छोटी सी बात पर भी ऐसे गुनाह को अंजाम दे सकता है।

विज्ञापन


पुलिस ने कर्मचारी के कब्जे से 50 लाख दस हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने 12 लाख रुपये से बुराड़ी में एक प्लॉट खरीदा और बाकी रकम किराए के मकान की साज सज्जा पर खर्च किया है।  
 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 27 अगस्त को आजादपुर की एक कंपनी के मालिक ने अपने कर्मचारी धन सिंह पर 70 लाख रुपये लेकर फरार होने की शिकायत की।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी जांच के बाद उसके एक सहयोगी याकूब को कादीनगर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास सेे पुलिस ने चार लाख रुपये बरामद कर लिए। 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

याकूब ने बताया कि धनसिंह ने कंपनी के 80 लाख रुपये लूटने से बचाया था। लेकिन कंपनी के मालिक ने उसकी बहादुरी को देखते हुए सिर्फ एक टी-शर्ट दिया। इससे धनसिंह काफी नाराज हुआ और फिर अपने दोस्त के साथ कंपनी के रुपये लेकर भागने की योजना बनाई।

28 अगस्त को एक पार्टी से मिले 70 लाख रुपये लेकर वह याकूब के साथ नैनीताल भाग गया। याकूब की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और फिर धनसिंह को बुराड़ी से गिरफ्तार कर लिया। 

जांच में पता चला कि धनसिंह ने 12 लाख रुपये में प्लाट और बाकी पैसों से बुराड़ी में लिए गए एक किराए के मकान में एक एलईडी टीवी, नया फ्रिज, डबल बेड, फर्नीचर और रसोई का सामान खरीद लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें