फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 पेटी देशी शराब व अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार 

Sun, 21 Apr 2019 09:32 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
शराब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम ने शनिवार देररात कार्रवाई करते हुए युवक को अवैध शराब के साथ देशी कट्टे और पांच जिंदा कारतूस के साथ दबोचा। आरोपी की पहचान कादीपुर निवासी राहुल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बदमाश किस्म का है। उसका कादीपुर निवासी अपने पुराने साथी भारत यादव के साथ दुश्मनी थी। जान का खतरा होने के चलते उसने अपने पास कट्टा रखा हुआ था। 

विज्ञापन

 

 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक 25 मार्च को ही अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम ने आरोपी भारत यादव को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था जिसमें आरोपी राहुल ने भी मुखबिरी की थी। आरोपी को जेल भेजने के बाद पुलिस की नजर राहुल पर भी बनी हुई थी।

शनिवार देररात को कादीपुर गांव के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टाटा एस गाड़ी में 50 पेटी देशी शराब पकड़ी। तलाशी में आरोपी राहुल के पास देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

अवैध शराब के साथ तीन दबोचे 

अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम ने अलग-अलग दो मामलों में कार्रवाई करते हुए 81 पेटी अवैध शराब के साथ तीन युवकों को दबोचा। टीम ने दो गाडिय़ों को भी जब्त किया है। जिसमें शराब की तस्करी की जा रही थी। 

शनिवार देररात को अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम ने हयातपुर बस स्टैंड के पास से गाड़ी में 81 पेटी शराब पकड़ी। जिसमें 52 पेटी अंग्रेजी शराब व 29 पेटी बीयर बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फर्रुखनगर निवासी आजाद सिंह व बलराज सिंह के रूप में हुई थी। दूसरे मामले में कादीपुर गांव से कार्रवाई में रोहतक सांपला गांव निवासी उमंग कुमार को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

खाली प्लॉट में आग लगने से मची सनसनी 

गुरुग्राम। उद्योग विहार थाना क्षेत्र स्थित खाली प्लॉट में आग लगने से रविवार को सनसनी मच गई। सूचना के बाद दमकल विभाग की दो गाडिय़ों ने मौके पर पहुंच आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शुरुआती जांच में पेड़ों के सूखे पत्ते में आग लगने की बात सामने आई है। रविवार दोपहर करीब 1 बजे हनुमान से शंकर चौक जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे खाली प्लॉट में पेड़ और सूखे पत्तों से धुआं उठना शुरू हो गया।

देखते ही देखते आग बढने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की दो गाडिय़ों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। आग से किसी को जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। -कुमार हरिओम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें