फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड शो में केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले को भेजा गया दो दिन की न्यायिक हिरासत में

Sun, 05 May 2019 10:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arvind kejriwal slapped during road show - फोटो : ANI
विज्ञापन

मोती नगर में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले सुरेश चौहान को दो दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। शनिवार को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने सुरेश पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया था। जमानती धारा होने की वजह से रविवार को उसे थाने से ही जमानत दे दी गई। लेकिन पुलिस ने एहतियातन उसके खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज कर स्पेशल एक्ज्युकेटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उसे दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारने के बाद लोगों ने सुरेश चौहान की जमकर पिटाई दी थी। मेडिकल के बाद स्पेशल सेल, स्पेशल ब्रांच और खुफिया एजेंसी की संयुक्त टीम ने उससे कई घंटे पूछताछ की। जिसमें किसी भी तरह की साजिश की बात सामने नहीं आई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान वह मुख्यमंत्री पर काफी आक्रमक था और चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री का रोड शो जारी हैं। इसलिए आरोपी इस तरह की हरकत दोबारा न करे इसके लिए पुलिस ने एहतियातन उसके खिलाफ 107/151(शांति भंग करना) के तहत मामला दर्ज कर उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। 

दो दिन पहले किया था तय, दोस्तों को भी बताया था
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी सुरेश चौहान ने पूछताछ में खुलासा किया कि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारने का निर्णय वह दो दिन पहले ही ले चुका था। अपने कुछ दोस्तों को इसके बारे में बताया था। वह अरविंद केजरीवाल के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने से नाराज था। हालांकि उसने बताया कि वह वर्ष 2013 से आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है। केजरीवाल के बात करने के तरीका और सवाल उठाना उसे अखरता था। मुख्यमंत्री के किए वायदे को पूरा नहीं करने की वजह से भी वह नाराज था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें