रात दो बजे आया 'शैतान'
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना 13-14 दिसंबर की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी पड़ोसी है, जो पिछले तीन महीनों से उनसे छेड़छाड़ करता आ रहा था। रात में पीड़िता जब बाथरूम गई, तो आरोपी घर की कुंडी खोलकर अंदर घुस आया और उसे जबरन अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने म छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया।
लड़की के परिजन शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी के घर वाले बोले- अभी वो सो रहा है
परिवार वाले आरोपी के घर शिकायत करने गए, लेकिन आरोपी के पिता ने कहा कि वह घर में सो रहा है। जब परिवार ने अंदर देखा तो आरोपी वहां नहीं मिला। आरोप है कि आरोपी को उसके घरवालों ने छिपा रखा था। इसके बाद पीड़िता परिवार के साथ याना मोहम्मदपुर अहीर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी गौरव के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।