लोकेश बजाज के हौज रानी स्थित पांच मंजिला होटल में 3 जून को भीषण आग की घटना हुई थी। इस अग्निकांड में 23 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 24 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल से मालवीय नगर के एक होटल के जेल में बंद मालिक की सेहत के बारे में रिपोर्ट मांगी। होटल मालिक लोकेश बजाज की अंतरिम जमानत याचिका पर मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
लोकेश बजाज के हौज रानी स्थित पांच मंजिला होटल में 3 जून को भीषण आग की घटना हुई थी। इस अग्निकांड में 23 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 24 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। लोकेश बजाज आग की घटना के मामले में आरोपी है। इससे पहले 3 सितंबर को ट्रायल कोर्ट ने उनकी 4 सप्ताह की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।