फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: 'आखिर 45 मिनट क्यों लगे?', AAP नेता भारद्वाज ने उठाए सवाल, बोले- लोगों ने बचाने के लिए गद्दे बिछाए

Wed, 03 Jun 2026 03:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दमकल विभाग की लापरवाही पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की भाजपा सरकार को घेरा और पूछा कि आखिर 45 मिनट क्यों लगे?
विज्ञापन
मालवीय नगर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के मालवीय नगर स्थित एक होटल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। आग इतनी भयावह थी कि जान बचाने के लिए कुछ लोगों को ऊपरी मंजिल से छलांग लगानी पड़ी।

विज्ञापन




सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने इस हादसे में लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि दमकल विभाग 45 मिनट की देरी से पहुंचा। स्थानीय लोगों को विदेशी नागरिकों को बचाने के लिए गद्दे बिछाने पड़े।
विज्ञापन

 

भारद्वाज ने कहा कि दमकल स्टेशन पुलिस स्टेशन के ठीक पीछे है। यह आग स्थल से केवल तीन मिनट की दूरी पर स्थित है। उन्होंने बिजली आपूर्ति समय पर बंद न होने पर भी सवाल उठाया। बिजली के तारों में धमाके हुए थे, जो इसकी पुष्टि करते हैं। दिल्ली पुलिस ने होटल में आग लगने के मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

आप नेता को दिल्ली सरकार पर हमला
सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने फरवरी में पालन में हुई आग की घटना का जिक्र किया, जिसमें नौ लोग मरे थे। उस मामले की जांच रिपोर्ट तीन महीने बाद भी नहीं आई थी। भारद्वाज ने विवेक विहार में आग लगने पर दमकल विभाग में पानी न होने की बात भी कही। उन्होंने सरकार से अपनी जिम्मेदारी तय करने और जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग की।

दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर स्थित रेस्तरां में आग लगने के मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मालवीय नगर में आग लगने की जगह पर फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम पहुंची। 

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, 'बहुत दुखद है। दिल्ली में ये पहली घटना नहीं है। पिछले तीन महीने में हुई ये चौथी ऐसी घटना है जहां लोगों ने अपनी जान गंवा दी है लेकिन सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मैं दिल्ली के फायर डिपार्टमेंट और यहां के कॉर्पोरेशन को जिम्मेदार ठहराना चाहता हूं, इन्हीं के संरक्षण में कहीं न कहीं इस तरह की अवैध कार्रवाई होती है। लोग मर जाते हैं और यहां की सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगती?

आप नेता आतिशी ने मालवीय नगर हादसे पर पूछा- कौन जिम्मेदार
आम नेता आतिशी ने कहा, 'मालवीय नगर में आग लगने से 20 लोगों की जान जाने की खबर बहुत दुखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।  लेकिन सवाल यह है कि दिल्ली में बार-बार हो रहे अग्निकांडों और मासूम लोगों की मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? भाजपा सरकार के तहत आखिर फायर सेफ्टी व्यवस्था इतनी बदहाल क्यों हो गई है? हर हादसे के बाद सिर्फ बयान आते हैं, लेकिन जवाबदेही कहीं नजर नहीं आती। लोगों की जान की कीमत पर यह लापरवाही अब स्वीकार्य नहीं है।'
विज्ञापन

मालवीय नगर हादसे पर केजरीवाल ने जताया दुख
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं। आज मालवीय नगर में इतनी बड़ी घटना हो गई। 20 लोगों की मौत की दुखद खबर आ रही। दिल्ली में लगातार हो रहे अग्निकांड और मासूम लोगों की मौतें बेहद चिंताजनक हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें