फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवीय नगर अग्निकांड: एक और घायल विदेशी महिला ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई 23

Wed, 10 Jun 2026 10:49 PM IST
Vijay Singh Pundir अणर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बचाए गए लोगों में से 21 को घटना के तुरंत बाद अस्पतालों में मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि एक की मौत रविवार को हो गई थी। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
मालवीय नगर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण जिले के मालवीय नगर में हौज रानी के फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। बुधवार को एम्स के ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन बांग्लादेशी महिला (40) ने अंतिम सांस ली। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने विदेशी महिला की मौत होने की पुष्टि की है। इस अग्निकांड में मरने वाले विदेशी नागरिकों की संख्या 14 हो गई है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह महिला उन 49 मेहमानों में शामिल थी, जिन्हें 3 जून को दक्षिण दिल्ली के हौज रानी में होटल में लगी भीषण आग के बाद बचाया गया था। बचाए गए लोगों में से 21 को घटना के तुरंत बाद अस्पतालों में मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि एक की मौत रविवार को हो गई थी। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दर्दनाक हादसे में 13 विदेशी नागरिकों और नौ भारतीयों की जान गई है।

मैक्स में नौ मरीज भर्ती हैं
मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में मैक्स हॉस्पिटल ने एक बयान जारी कर कहा है कि अभी अस्पताल में कुल नौ मरीज भर्ती हैं। इनमें से सात को बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज किया जाएगा। फिलहाल, एक मरीज का आईसीयू में इलाज चल रहा है जबकि बाकी आठ मरीज भी भर्ती हैं और सभी की हालत स्थिर है। मरीजों में सुधार संतोषजनक है और बेहतर से बेहतर इलाज के नतीजे सुनिश्चित करने के लिए उनकी अच्छी तरह से देखभाल और लगातार निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें