फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज सौ से अधिक हो रहे मलेरिया का शिकार, आंकड़ा दो हजार के पार

Sat, 19 Sep 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात में मलेरिया के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ते देख जिले के उपायुक्त अशोक सांगवान ने शुक्रवार शाम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें की बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक तेजी लाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को प्रशासन द्वारा शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को इस बीमारी से सतर्क रहने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण इलाकों में कैंप लगाकर लोगों की जांच में जुटा है। इससे जुडे़ 100 से अधिक केस रोजाना मिल रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में बीते दिन 1800 मलेरिया के केस थे लेकिन शनिवार को यह आंकड़ा दो हजार के करीब पहुंच गया। करीब 20 दिनों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाए जाने के बावजूद यह रोग घटने की बजाए बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. विमलेश तिवारी ने बताया कि बीमारी की रोकथाम के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद है।

इसको लेकर नूंह, पुन्हाना, पिनगवां, नगीना तथा फिरोजपुर झिरका खंड के गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्थिति पर काबू पाने के लिए लगी हुई हैं।

मलेरिया की जांच के लिए मांड़ीखेड़ा स्थित जिला अस्पताल में 15 मिनट में मलेरिया की जांच की जा रही है। डेंगू का भी एक संभावित मामला सामने आया है, जिसका इलाज स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें