फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताहभर में कराएं विद्युत कनेक्शन नहीं तो कार्रवाई

Sun, 11 Jan 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के नियमों का पालन नहीं करने वालों को एसई ने एक सप्ताह का टाइम दिया है। इसके बाद पकड़े जाने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही ज्यादा बिजली चोरी वाले 14 स्थानों को चिह्नित किया गया है। बिजली चोरी पकड़ने का अभियान इन्हीं क्षेत्रों से शुरू किया जाएगा। एसई ने शनिवार को सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

एसई एसबी यादव ने अपने आफिस में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ आहूत बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शासन ने बिजली चोरों और कारपोरेशन नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ 12 जनवरी से अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बिजली चोरी करने और नियमों की अनदेखी कर बिजली प्रयोग करने वालों के खिलाफ मौके पर ही रिपोर्ट दर्ज कराई जानी है, लेकिन स्थानीय स्तर पर उपभोक्ताओं को एक सप्ताह का समय नियम पालन करने को दिया गया है।

कनेक्शन, लोड, मीटर आदि नियमों का पालन करके वह एक सप्ताह में सब ठीक कर लें। इस दौरान अभियान में उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। 20 जनवरी के बाद अभियान में पकड़े जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

शहर में ज्यादा बिजली चोरी वाले 14 क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। अभियान के दौरान पुलिस-पीएसीऔर विजिलेंस भी साथ रहेंगे। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने लोगों को कारपोरेशन नियमों की जानकारी देने और जेई-एसडीओ स्तर से होने वाली परेशानी को दूर कराने की मांग की। इसको एसई ने स्वीकार कर लिया।

बैठक में नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र त्यागी, आरडब्ल्यूए फेडरेशन लाइनपार अध्यक्ष डा. आरके आर्य, आरडब्ल्यूए फेडरेशन केएनसीआर अध्यक्ष कर्नल टीपी त्यागी आदि थे।

व्यापार मंडल के पदाधिकारी गोपीचंद, शांति समिति के अध्यक्ष हिमांशु मित्तल, सिविल डिफेंस के वीके अग्रवाल, वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष इंजीनियर वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

ठेली-पटरी वालों को कनेक्शन 26 से
ठेली पटरी वालों को अब पावर कारपोरेशन 26 जनवरी से बिजली कनेक्शन देगा। इससे एक ओर जहां पावर कारपोरेशन को बिजली चोरी से निजात मिलेगी, वहीं ठेली-पटरी वालों से ठेकेदारों द्वारा अवैध वसूली भी बंद जाएगी।

ठेली-पटरी वालों को सस्ती दरों पर प्रीपेड विद्युत मीटर मिलेगा और इसका भुगतान इनको किस्तों में करना होगा। ठेली-पटरी वाले दुकानदारों को कनेक्शन की बड़ी समस्या रहती है। ठेलों और खोखे वाले चोरी से कटिया डालते हैं या फिर ठेकेदारों से महंगी दरों पर जेनरेटर के कनेक्शन लेने होते हैं।

ऐसे में ठेली-पटरी वाले दुकानदार पावर सप्लाई पाने को मारे-मारे फिरते हैं। कई बार इनका शोषण भी किया जाता है। पावर कारपोरेशन के एसई एसबी यादव ने बताया कि ठेली-पटरी वालों को सस्ती दरों पर मीटर दिए जाएंगे।

इनसे मीटर की कास्ट एक साथ नहीं ली जाएगी। हर महीने 250 रुपये देकर ये मीटर लगवा सकेंगे। बिजली खर्च का उपभोक्ताओं को एडवांस में रिचार्ज कराना होगा। इससे एक ओर जहां बिजली चोरी रुक जाएगी, वहीं दूसरी ओर छोटे दुकानदारों को ठेकेदारों के शोषण का शिकार नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें