फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राजेंद्र प्रसाद रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंत सिंह चौक से राजेंद्र प्रसाद रोड-जनपथ रोड गोलचक्कर तक अब वन-वे चलेंगे वाहन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और बार-बार लगने वाले जाम को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। जसवंत सिंह चौक से लेकर राजेंद्र प्रसाद रोड-जनपथ रोड गोलचक्कर तक वाहनों की आवाजाही अब से वन-वे होगी। यानी इस मार्ग पर केवल एक दिशा से ही वाहनों को आवागमन की अनुमति होगी। यह व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है।
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लंबे समय से इस रोड पर भारी जाम की स्थिति बनी रहती थी। खासकर दफ्तर आने-जाने के समय यहां वाहनों की लंबी लाइनें लग जाती हैं। कई बार इमरजेंसी सेवाओं के वाहनों को भी इस जाम में फंसना पड़ता था। सुरक्षा और सुविधा दोनों को ध्यान में रखते हुए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया है, ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सके और लोगों को राहत मिले।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इस आदेश को लेकर आधिकारिक राजपत्र में सूचना प्रकाशित की जाएगी और इलाके के ट्रैफिक व स्थानीय पुलिस थानों के नोटिस बोर्ड पर इसे चस्पा किया जाएगा। साथ ही सड़क पर नए नियम को स्पष्ट करने के लिए संबंधित एजेंसियों को अनिवार्य व नियामक संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
बोर्ड लगाने से वाहन चालकों को पहले ही जानकारी मिल जाएगी कि राजेंद्र प्रसाद रोड पर अब केवल एक दिशा में ही गाड़ियों का संचालन होगा। ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपने रूट की पहले से योजना बना लें।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और हेल्पलाइन नंबर पर भी ताजा ट्रैफिक स्थिति व वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नए नियम का उल्लंघन करने पर चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें