नई दिल्ली। द्वारका जोन के अंतर्गत मंगलापुरी स्थित हाउसिंग पॉकेट ईडब्ल्यूएस आवासों में डीडीए ने रखरखाव कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली है, जिसके लिए निविदा जारी कर दी गई है। इसके तहत रोजाना सफाई, सामान्य रखरखाव और सुरक्षा गार्ड की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
डीडीए ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था पूरे साल लागू रहेगी। स्थानीय निवासियों ने इस कदम का स्वागत किया है। प्राधिकरण के अनुसार, नियमित रखरखाव से यहां रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और आवासीय परिसर की स्थिति में सुधार होगा। ब्यूरो