फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बेगुनाह को मारने वाला पहले भड़का चुका है दंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के तुर्कमान गेट रोड पर स्कूटर और बाइक की टक्कर के बाद शाहनवाज की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी वसीम पहले से ही 2011 में हुए दंगे के मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर भी गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन


वसीम को 2011 में दंगा भड़काने, पुलिसवालों पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को उसे एक बार फिर रोड रेज के मामले में उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बाकि चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अपनी टीमें मेवात आरोहा सहित उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भेजी हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार वसीम के अलावा चारों आरोपियों अमीन, शहबाज, सलीम और अतीक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार रेड डाल रही हैं।

बेटों के सामने पिता को उतारा मौत के घाट

शाहनवाज की पिटाई के दौरान उसके दोनों बेटे मौके पर मौजूद थे। बड़ा बेटा फहद अमीन पहलवान के सामने पिता को नहीं पिटने की गुहार लगा रहा था। लेकिन, आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

शाहनवाल का बेटा फहद तुर्कमान गेट पुलिस चौकी की ओर भागा। पुलिस के अनुसार, शाहनवाज (40) पत्नी फरजाना और तीन बच्चे फहद (14), कैफ (9) और बेटी तलबिया (5) के साथ माता सुंदरी रोड स्थित डीडीए फ्लैट में रहता था।

वह गांधी मार्केट में इलेक्ट्रिक सामान का स्क्रैप डीलर था। उसके पिता सलाउद्दीन पत्नी नूरजहां और तीन बेटों के साथ चांदनी महल इलाके में रहते हैं।
विज्ञापन

शादी से लौट रहे थे हमलावर

रविवार रात शाहनवाज अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ घर आया था। रात ग्यारह बजे वह अपनी पत्नी और बेटी को घर छोड़कर आया। दुबारा अपने दोनों बेटों के साथ वह बाइक से घर लौट रहा था।

करीब साढ़े ग्यारह बजे तुर्कमान गेट पर जाम लगा हुआ था।जाम से निकालने के दौरान उसकी सीवीजेड बाइक पीछे लुढ़क गई और उसका साइलेंसर पीछे खड़ी आई 20 कार से हल्का सा टच कर गया।

आरोप है कि कार में मौजूद अमीन पहलवान और उसके बेटे शहदाब ने शाहनवाज को बाइक आगे बढ़ाने के लिए कहा।इसी दौरान लाल रंग की स्कूटी पर सवार आरोपियों के परिचित वसीम अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और सभी शहनवाज की पिटाई करने लगे। सभी आरोपी उसे अधमरा कर फरार हो गए। सभी आरोपी सीलमपुर में एक शादी से वापस लौट रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें