फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या मामला: मुख्य आरोपी चिरंजीव गिरफ्तार, पुलिस हिरासत से भागने का किया प्रयास

Fri, 28 Oct 2022 01:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)

सार

पुलिस ने आरोपी कल्लू पंडित को करण गेट चौकी चौराहे से गिरफ्तार किया था, इसके बाद टीम उसे लेकर गाड़ी बरामद करने के लिए फर्रुखनगर जा रही थी। इस बीच वह उपनिरीक्षक सुभाष की सरकारी पिस्टल छीनकर भागने लगा।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार मुख्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी भोपुरा रोड पर गाड़ी पार्किंग के विवाद में राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अरुण उर्फ वरुण की हत्या मामले में फरार मुख्य आरोपी चिरंजीव शर्मा पुलिस को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चिरंजीव शर्मा उर्फ कल्लू पंडित निवासी राजपुर को टीला मोड़ थाना पुलिस ने फर्रुखनगर हिंडन पुलिया के पास मुठभेड़ के बाद पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस फर फर्रुखनगर जा रही थी कि अचानक वह एसआई की पिस्टल छीनकर भगने लगा। चेतावनी देने पर आरोपी ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गाड़ी को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को करण गेट चौकी चौराहे से गिरफ्तार किया था, इसके बाद टीम कल्लू पंडित को लेकर गाड़ी बरामद करने के लिए फर्रुखनगर जा रही थी। इस बीच वह उपनिरीक्षक सुभाष की सरकारी पिस्टल छीनकर भागने लगा। पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि टीम ने आरोपी कल्लू पंडित को घरकर रुकने की चेतावनी दी थी।

इसके बाद भी उसने पुलिस टीम पर पिस्टल से फायर कर दिया जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने उसके पैर में गोली मारकर घायल कर लिया। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने कल्लू पंडित से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर गाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुट गई है। 

बता दें कि अरुण के दोस्त दीपक और संजय ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे लोग पहले भोपुरा रोड पर होब्स किचन रेस्तरां में खाना खाने पहुंचे थे लेकिन वह बंद था। इस पर उसने दूसरी कार के चालक से कहा कि वह थोड़ा आगे या पीछे कर ले ताकि वह बाहर निकल पाए। इस पर चालक ने कहा कि वह नहीं हटाएगा। इसी पर कहासुनी हो गई। चालक कार से बाहर आ गए।
विज्ञापन

पीछे बैठे उसके दोस्त भी आ गए। अरुण ने कार का शीशा बंद कर लिया था लेकिन वे लोग उसकी जान लेने पर आमादा हो गए थे। उसकी मौत हो जाने के बाद ही वहां से भागे। पुलिस ने बताया कि वे अरुण के गांव जावली के पड़ोस के गांव राजपुर के हैं। उनकी तलाश में पांच टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें