आजादी के 75 वर्ष बाद भी भारत विकासशील और गरीब देशों में गिना जाता है। हमारे देश में आज भी इतने लोग गरीब क्यों? आगे लिखा है कि एक तरफ हम सब देशवासियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है तो दूसरी ओर हमें भगवान का आशीर्वाद भी चाहिए ताकि हमारे प्रयास फलीभूत हों।
सहीं नीति, कड़ी मेहनत और प्रभु का आशीर्वाद इनके संगम से ही देश तरक्की करेगा। उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक रूप से उन्होंने जो ये मांग उठाई है उसे लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। लोगों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। सभी लोग चाहते हैं कि इसे तुरंत लागू किया जाए।