फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः जूते में छुपाकर रखे थे 15 लाख के गहने, घरेलू सहायिका ले उड़ी

Sun, 28 Jul 2019 09:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के जलवायु विहार से दंपती के घर से 15 लाख रुपये के गहने चोरी कर भागी घरेलू सहायिका पिंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर आभूषण खरीदने वाले ज्वेलर सेक्टर-41 निवासी नरेश शर्मा को गिरफ्तार कर गहने बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


पिंकी पांच साल के घरेलू सहायिका थी। उसे पता चल गया था कि शू-रैक के जूते में सोने और हीरे के गहने छुपाकर रखे गए थे। जांच में यह बात सामने आई है कि जिस ज्वेलर को उसने गहने बेचे उसने ज्यादातर जेवरों के पीतल और आर्टिफिशियल होने की बात कहकर उसे चलता कर दिया था। 

एसपी सिटी विनीत जायसवाल ने बताया कि जलवायु विहार निवासी रीति अपने पति सुरेंद्र बिष्ट के साथ एल ब्लॉक में रहती है। दोनों कामकाजी हैं। मूलरूप से बुलंदशहर और नोएडा के सेक्टर-9 के जेजे कॉलोनी निवासी पिंकी पत्नी गोविंद बीते पांच वर्षों से घरेलू सहायिका थी। कुछ दिन पहले अचानक पिंकी ने गांव जाने की बात कहकर रीती से दूसरी सहायिका रखने को कहा और आना बंद कर दिया।
विज्ञापन


25 जुलाई को साफ-सफाई करते समय रीति ने देखा कि जूतों की रैक में जूते के अंदर छुपाकर जो गहने रखे थे वह गायब थे। जूते में करीब 15 लाख रुपये के हीरे का हार और अंगूठी समेत कई अन्य गहने थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घरेलू सहायिका पिंकी के घर जाकर पूछताछ की। पिंकी ने चोरी की बात कबूल करते हुए बताया कि उसने सभी गहने एक ज्वेलर को दे दिए हैं। ज्वेलर ने ज्यादातर आभूषणों के नकली और पीतल के होने की बात कही थी। कुछ रुपये देने की बात कही थी।

पुलिस ने सेक्टर-5 स्थित हरौला से ज्वेलर सेक्टर-41 निवासी नरेश शर्मा को दबोचा और उसकी दुकान से गहने बरामद कर लिए। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले का खुलासा करने में सीओ श्वेताभ पांडेय और इंस्पेक्टर राजवीर चौहान का विशेष योगदान रहा।

किसी को भी काम पर रखने से पहले कराएं सत्यापन
एसपी सिटी विनीत जायसवाल ने कहा है कि सोसायटी और सेक्टरों में रहने वाले लोग किसी को भी काम पर रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं। ऐसा करने से पुलिस के पास कर्मचारी का रिकॉर्ड पहले से रहेगा और अपराध करने की आशंका कम रहेगी। उन्होंने सभी चौकी इंचार्जों को सोसायटियों में लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें