फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS अफसर के घर मिली नौकरानी की नग्न लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के न्यू अशोक नगर में एक आईएएस अधिकारी की नौकरानी नादिया खान (21) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव अधिकारी के फ्लैट में नग्न हालत में मिला। पुलिस नौकर गिरीश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं, शव की जांच के बाद पुलिस नादिया से रेप की आशंका जता रही है।

पुलिस के मुताबिक, आईएएस अधिकारी नूर मोहम्मद पत्नी सलमा नूर व बुजुर्ग मां के साथ आठवीं मंजिल पर फ्लैट नंबर-802, ईस्ट एंड अपार्टमेंट, न्यू अशोक नगर में रहते हैं। नूर अशोक रोड स्थित चुनाव आयोग में तैनात हैं। जबकि सलमा महिला आयोग में हैं।
विज्ञापन

नग्न हालत में बेड पर पड़ी

नूर के यहां करीब डेढ़ साल से नादिया खान काम कर रही थी। वह बुजुर्ग मां की भी देखभाल भी करती थी और सर्वेंट रूम में ही रहती थी। गिरीश भी यहां काफी समय से काम कर रहा था। सुबह करीब 9:30 बजे नूर व सलमा काम पर चले गए।

घर में गिरीश, नादिया के अलावा नूर की बुजुर्ग मां थीं। दोपहर करीब 12:30 बजे सलमा घर पहुंची तो उन्होंने नादिया के कमरे का दरवाजा खुला देखा। वह नग्न हालत में बेड पर पड़ी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने फरार गिरीश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें