नई दिल्ली। जैन तेरापंथ धर्मसंघ के दसवें आचार्य महाप्रज्ञ के 107वें जन्मोत्सव पर 12 जुलाई को राजधानी में महावीर से महाप्रज्ञ का आयोजन होगा। दक्षिणी दिल्ली स्थित पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स (सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम के पास समीप) में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे होगी। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा और आचार्य महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में मुनिश्री जयकुमार जी ठाणा-3 का सान्निध्य रहेगा। मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय रहेंगे। आयोजन की शुरुआत सभा गीत से होगी, जिसके बाद आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण देश के प्रसिद्ध कवि, लेखक और चिंतक बाबा सत्यनारायण मौर्य की विशेष प्रस्तुति होगी। संवाद