सेक्टर-63 स्थित एबलेज इंफो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की जांच में जुटी आयकर विभाग की टीम के मुताबिक कंपनी ने बैंकों के जरिये 2000 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन किया है।
बैंकों से मिली डिटेल और कंपनी के फाइनेंशियल डाटा बेस से यह जानकारी सामने आई है। बैंकों से एक-एक दिन में दो-दो लाख रुपये तक का ट्रांजक्शन भी हुआ है।
आयकर विभाग के मुताबिक, मामला काफी फैला और उलझा हुआ है। जांच में ज्यादा वक्त लगेगा। बैंकों से स्टेटमेंट मिल चुकी हैं। कंपनी दिसंबर तक लोगों को पैसा दे रही थी। ऐसे में जांच की जा रही है कि कंपनी के क्लाइंट कौन थे।