फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri : यूपी के बोरड़ी बेर चढ़ाकर दिल्ली के श्रद्धालु करेंगे महादेव को प्रसन्न, मांग बढ़ी तो दाम चढ़े

Wed, 26 Feb 2025 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा सिमरन, नई दिल्ली

सार

बाजार बेर, धतूरा, बेलपत्र समेत अन्य सामानों के साथ सज गए है। इसमें सबसे अधिक मांग उत्तर प्रदेश की बोरड़ी बेर की है। बड़ी संख्या में लोग मौजूदा समय में इस बेर की बिक्री करने पहुंच रहे है।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर पुरानी दिल्ली स्थित गौरी शंकर मंदिर की जगमगाहट देखने लायक रही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि के अवसर पर राजधानी का माहौल शिवमय हो उठा है। बाजार बेर, धतूरा, बेलपत्र समेत अन्य सामानों के साथ सज गए है। इसमें सबसे अधिक मांग उत्तर प्रदेश की बोरड़ी बेर की है। बड़ी संख्या में लोग मौजूदा समय में इस बेर की बिक्री करने पहुंच रहे है। ऐसे में इस विशेष बेर की कीमत 50 फीसदी तक बढ़ गई है। इस बेर की सबसे खास बात यह है कि इसकी तासीर ठंडी होती है, जो महादेव को चढ़ाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। साथ ही, इसे खाने पर यूं लगता है मानो कि शहद खा रहे हो।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि को विशेष बनाने के लिए राजधानी के प्राचीन शिव मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, प्राचीन नीली छतरी मंदिर, मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर, कालकाजी के शिव मंदिर व अन्य शिवालयों में भव्य तैयारियां पूरी हो गई हैं। इधर, बाजारों में महाशिवरात्रि पर महादेव को चढ़ाने वाले पूजा सामग्री व फल-फूल की कीमत 30 से 40 फीसदी तक उछाल देखने को मिल रहा है। 

मौजूदा समय में इस बेर की कीमत 20 रुपये पाव है। सात ही, एक नारियल की कीमत 50 रुपये है और पूजा सामग्री की छोटी टोकरी 100 व बड़ी टोकरी 200 रुपये की है। लक्ष्मी नगर स्थित पूजा के लिए फल-फूल बेचने वाले दुकानदार श्याम ने बताया कि महाशिवरात्रि वाले दिन 100 रुपये की टोकरी 150 रुपये व 200 वाली टोकरी 250 की हो जाएगी। क्योंकि उसमें दूध, दही, आदि सामग्री बढ़ाकर देंगे। गाजीपुर मंडी से फूल नील कमल, गुलदावरी, चमेली, गेंदे समेत अन्य फूल भी मंगवाएंगे।
विज्ञापन


शिव भक्तों के लिए 24 घंटे चलेगा प्रसाद वितरण : पांडवकालीन के पांचों मंदिर की रौनक महाशिवरात्रि पर देखने लायक बनती है। पांडवकालीन के पांचों मंदिर जिसमें, प्राचीन शिव मंदिर, योगमाया मंदिर, कालका मंदिर, भैरव मंदिर, झंडेवालान मंदिर में शिवरात्रि को लेकर मंत्रमुग्ध कर देने वाली भव्य तैयारियां चल रही है। कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पंडित रवि प्रकाश कौशिक ने बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि वाले दिन रुद्राभिषेक, काल सर्प योग पूजा, मंगला गौरी पूजा होगी। पूरे मंदिर परिसर में सभी प्रकार की साज-सज्जा की जाएगी। महाशिवरात्रि पर 24 घंटे अखंड भंडारा होगा। पंडित कौशिक ने बताया कि 25 फरवरी शाम 6:30 से 27 फरवरी सुबह 4:30 बजे तक का शुभ मुहूर्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें