फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Assembly Elections: 'राजनीति में त्याग की कोई जगह नहीं...', गठबंधन को लेकर बोले अखिलेश यादव

Sun, 27 Oct 2024 03:37 PM IST
श्याम जी. एएनआई, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी उन सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जहां उन्हें वोट मिलेंगे। गठबंधन को उनसे कोई नुकसान नहीं होगा।  
 
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के मतदान होंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। इस पहले सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन में खींचतान चल रही है। महाविकास अघाड़ी ने बुधवार को ऐलान किया था कि 288 सीटों के लिए फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है और 85-85 सीटों पर सीटों पर बात बनी है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का गठबंधन को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उन सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिनसे गठबंधन को कोई नुकसान नहीं होगा। 

विज्ञापन

 

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष फैसला करेंगे, पहले हम गठबंधन में रहने की कोशिश करेंगे। लेकिन, अगर वे (महाविकास अघाड़ी) हमें गठबंधन में नहीं रखेंगे तो हम गठबंधन में रहेंगे। हम उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जहां हमें वोट मिलेंगे या जहां हमारा संगठन काम कर रहा है, हम उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जिनसे गठबंधन को नुकसान नहीं होगा। लेकिन राजनीति में बलिदान के लिए कोई जगह नहीं है।'

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, 'भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के जरिए नहीं, बल्कि पदाधिकारियों के जरिए चुनाव लड़ रही है। अगर कोई पार्टी अधिकारियों के जरिए चुनाव लड़ने लगेगी तो उसकी हार तय है।'

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें