फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 75 करोड़ की लागत से बन रहा महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
निर्माण कार्य पिछले दो माह से जारी
संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। मंदिर श्री सीताराम जी सेवा समिति द्वारा शहर में 5 एकड़ भूमि पर महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज का निर्माण कार्य पिछले करीब दो माह से तेजी से चल रहा है। 24 अक्टूबर 2024 में मुख्यमंत्री द्वारा कॉलेज का शिलान्यास किया गया था। करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक कॉलेज में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं (लैब), आधुनिक कक्षाएं, पुस्तकालय तथा उच्च शिक्षा की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। निर्माण पूरा होने के बाद इस कॉलेज से लगभग 5,000 छात्राओं को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा।

हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य एवं श्री सीताराम जी महाराज सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. हरेंद्रपाल राणा
ने बताया कि जिले में प्रत्येक वर्ष करीब 30 से 35 हजार विद्यार्थी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करते हैं, जबकि डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए लगभग 17 हजार सीटें ही उपलब्ध हैं। इसके चलते हर वर्ष करीब 16 हजार छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के बनने के बाद विशेष रूप से ऐसी वंचित छात्राओं को बेहतर शिक्षा का अवसर उपलब्ध होगा। यह कॉलेज ट्रस्ट द्वारा बनाया जा रहा है और इसका उद्देश्य क्षेत्र की बेटियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं को मिलेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अत्याधुनिक लैब का लाभ
डॉ. हरेंद्रपाल राणा ने बताया कि ट्रस्ट का प्रयास है कि महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को आधुनिक समय की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा का वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए कॉलेज में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अत्याधुनिक एवं अपग्रेडेड लैब, स्मार्ट कक्षाएं तथा अन्य सभी आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर प्रतिस्पर्धी दौर में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें