फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलाख के परिवार पर 20 दिन में रिपोर्ट दर्ज करने का महापंचायत ने दिया अल्टीमेटम

Tue, 07 Jun 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी
विज्ञापन
महापंचायत बिसाहड़ा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
बिसाहड़ा गांव के विशाल मंदिर पर सोमवार को ग्रामीणों ने पंचायत की। इसमें इकलाख के परिजनों पर गोहत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस प्रशासन को 20 दिन का समय दिया गया। पंचायत में एलान किया गया कि गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए बीस दिन बाद साठा चौरासी की महापंचायत होगी।
विज्ञापन


विशाल मंदिर पर सोमवार को शाम पांच बजे से पहले ही ग्रामीण एकत्र हो गए। ठीक पांच बजे पंचायत शुरू हुई। पंचायत की अध्यक्षता बिसाहडा गांव के पूर्व प्रधान भाग सिंह और संचालन संजय राणा ने किया।

पंचायत में फोरेंसिक रिपोर्ट में गोहत्या की पुष्टि होने के बाद भी तहरीर देने पर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर नाराजगी जाहिर की गई। ग्रामीणों ने गोहत्या के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने और दोषियों को गिरफ्तार करने का मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो न्यायालय की भी मदद ली जाएगी

बिसाहड़ा में पंचायत - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
पंचायत को संबोधित करते हुए प्रताप सिंह शिशोदिया, पूर्व प्रधान संजीव,  हरीओम, शिवसेना नेता महेश कुमार आहुजा ने कहा कि गांव में भाईचारे को कायम रखते हुए गोहत्या करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए आंदोलन किया जाएगा।

जरूरत पड़ी तो न्यायालय की भी मदद ली जाएगी। पंचायत में निर्णय लिया गया कि गोहत्या का मामला दर्ज नहीं किया गया तो 20 दिन बाद साठा चौरासी की महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

पंचायत को लेकर सुबह से ही पीएसी और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। बिसाहड़ा एक बार फिर से छावनी में तब्दील हो गया। हर गली में पुलिस और पीएसी के जवान धूम रहे थे। दादरी पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह बिसाहडा के मेन गेट पर पुलिस बल के साथ तैनात रहे। वहीं, दादरी, जारचा, ग्रेटर नोएडा समेत जनपद के थानों की पुलिस गांव में तैनात रही। पंचायत को लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें