फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर 6 मार्च की रात से डायवर्जन

Tue, 01 Mar 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के मद्देनजर छह मार्च की रात 12 बजे से सात मार्च की शाम चार बजे तक शहर में विभिन्न रूटों पर डायवर्जन रहेगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


गोशाला अंडरपास से दिल्ली नोएडा नहीं जा सकेंगे लोग
महाशिवरात्रि के मद्देनजर डायवर्जन से गोशाला अंडरपास से दिल्ली-नोएडा जाने वालों को दिक्कत होगी। उन्हें कई किलोमीटर लंबा सफर तय जाना पड़ेगा।

या तो वे जीटी रोड से एनएच-24 होते हुए जाएंगे या फिर सादिक की पुलिया से होते हुए निकलेंगे। गोशाला अंडरपास बंद होने से एक दिन के लिए लाइनपार क्षेत्र शहर से कट जाएगा।

ये रहेगा रूट डायवर्जन
मेरठ तिराहे की तरफ से बुंलदशहर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को वाया घूकना मोड़ एएलटी चौराहा, हापुड़ चुंगी, आत्मा स्टील तिराहा होते हुए लालकुआं से बुलंदशहर की ओर भेजा जाएगा। छोटे वाहनों को पटेलनगर फ्लाईओवर से घंटाघर की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बुलंदशहर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन, जो घंटाघर होते हुए मोहननगर की तरफ जाते हैं, उन वाहनों का साजन मोड़ से डायवर्ट कर डायमंड फ्लाईओवर से हापुड़ और पुराना बस अड्डा, घूकना मोड़ होते हुए मोहननगर की ओर भेजा जाएगा।

हापुड़ की तरफ से आने वाले वाहनों को हापुड़ चुंगी चौराहे से डायवर्ट कर पुराना बस अड्डे की तरफ मेरठ रोड होते हुए भेजा जाएगा।

दूधेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए दूधेश्वर नाथ मदिर की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

हापुड़ मोड़ से घंटाघर और घंटाघर से हापुड़ मोड़ की ओर आने-जाने वाले वाहन सात मार्च को पुल से होते गंतव्य को जाएंगे। कोई भी वाहन पुल के नीचे से नहीं जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें