दारुल उलूम देवबंद इस्लामी विश्वविद्यालय ने दक्षिण हरियाणा में मदरसों की देखभाल और तरक्की के लिए 21 उलेमाओं की कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में ऊंचागांव जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना जमालुद्दीन को शामिल किया गया है।
उनके मनोनयन पर बृहस्पतिवार को मदरसा मखजनुल उलूम में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौलाना जमालुद्दीन को उलेमा, हाफिज और इलाके के हिंदू भाईयों ने माला पहना कर नई जिम्मेदारी की बधाई दी।
इस मौके पर मौलाना जमालुद्दीन ने बताया कि दारुल उलूम देवबंद के मौलाना खालिद कासमी ने उन्हें फरीदाबाद और पलवल के मदरसों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए बनाई गई कमेटी में शामिल किया है।
सम्मान समारोह में मौलाना शमीम कासमी, मौलाना शहीमुद्दीन, हफिज राशिद अन्सारी, मौलाना नूर मो. कासमी, हाफिज हारून, मौलाना शरीफ, चौधरी टीकाराम अधाना, सतीश अधाना, मौ.इलियास, शेरखान मलिक, इलियास मलिक, हफिज रईस, हाजी इकबाल, इसमाइल काटपुरी, महमूद खान, सिराजुद्दीन, अब्बास खान, कारी मुर्शिद मौजूद रहे।