सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली-एनसीआर में इस बार दिवाली पर पटाखे बेचने पर लगाए गए बैन के बाद आज दिल्लीवालों को मध्य प्रदेश(एमपी) के गृहमंत्री ने दिवाली मनाने का न्यौता भेजा है।
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने अपने बयान में कहा है कि अगर दिल्ली में कोई कठिनाई है तो मध्य प्रदेश में आ जाएं, दिवाली मनाएं। एमपी में पॉल्यूशन लेवल दिल्ली से कम है।
Agar Delhi mein koi kathinai hai to Madhya Pradesh mein aa jayein Diwali manayein.MP mein pollution level Delhi se kamm hai-MP Home Minister pic.twitter.com/cmAWyfTrNz
— ANI (@ANI) October 10, 2017
दिवाली में दिल्ली-एनसीआर में नहीं बिकेंगे पटाखे
दिल्ली-एनसीआर में इस साल 19 अक्तूबर को दिवाली पर पटाखों की बिक्री नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, जो 31 अक्तूबर तक जारी रहेगी। शीर्ष अदालत ने कहा कि पटाखों की बिक्री की इजाजत देने के संबंध में उसका 12 सितंबर का आदेश एक नवंबर, 2017 से लागू माना जाएगा।
जस्टिस एके सीकरी की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत ने 12 सितंबर के आदेश में कोई परिवर्तन नहीं किया है, बल्कि पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने वाले 11 नवंबर, 2016 के अपने आदेश को एक मौका देने का फैसला किया है क्योंकि वह देखना चाहता है कि इस पाबंदी का हवा की गुणवत्ता पर क्या असर होता है। मालूम हो कि अर्जुन गोपाल एवं दो अन्य नाबालिग बच्चों ने पटाखों पर पाबंदी लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के पिछले साल के आदेश को बहाल करने की याचिका दायर की है।