फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के मैडम तुसाड्स संग्रहालय में दिखेंगी मधुबाला

Wed, 26 Jul 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में बन रहे मैडम तुसाड्स संग्रहालय ने मशहूर अदाकारा मधुबाला को भी जगह दी है। तुसाड्स संग्रहालय में लगने वाला पुतला उनके मुगल-ए-आजम फिल्म की अनारकली के किरदार से प्रभावित होगा।
विज्ञापन


मर्लिन एंटरटेंमेंट्स इंडिया के महाप्रबंधक अंशुल जैन ने बताया कि भारतीय सिनेमा के इस अदाकारा को संग्रहालय में जगह देकर हमें खुशी होती है। उनके मुकाम और अदाकारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें 1952 में अमेरिकी पत्रिका थियेटर्स आर्ट्र्स ने लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में पेश किया।

इस संग्रहालय में अब भारतीय सिनेमा प्रेमी उनका मोम का पुतला देख पाएंगे। बताते चले कि मधुबाला से पहले मैडम तुसाड्स संग्रहालय में अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान जैसे को जगह मिल चुकी है।
विज्ञापन


इसके अलावा सचिन तेंदुलकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्रिकेटर कपिल देव, गायिका आशा भोंसले, श्रेया घोषाल समेत अन्य दिग्गजों के पुतले यहां लग चुके हैं। दिल्ली के कनॉट प्लेस में भारत के इस पहले मैडम तुसाड्स संग्रहालय को इस वर्ष के अंत तक खोले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें