फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मधु नेत्र एआई ऐप को समिट में शीर्ष दस में मिली जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एम्स दिल्ली के मधु नेत्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ऐप को समिट में शीर्ष दस में जगह मिली है। इसे लेकर 25 लाख रुपये की राशि का पुरस्कार भी दिया है। एम्स दिल्ली ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ई हेल्थ डिविजन और वाधवानी एआई के साथ मिलकर इस एआई मोबाइल ऐप को तैयार किया है। इस ऐप की मदद से रेटिना इमेज का इस्तेमाल करके मधुमेह रेटिनोपैथी का पता लगाया जा सकता है। यह ऐप 95 फीसदी से अधिक सटीकता के साथ काम करती है जो ग्रामीण क्षेत्रों में आंखों के विशेषज्ञों की कमी को दूर करने में सहायक है। इसमें एआई आधारित टूल जो फण्डस कैमरा और स्मार्टफोन के साथ काम करने के लिए अनुकूलित है। इसके ट्रायल लाइसेंस के लिए मंजूरी मिल चुकी है। इसको भी पूरे देशभर में लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें