फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनॉट प्लेस से एनसीआर शिफ्ट होगा मैडम तुसाद संग्रहालय, रीगल बिल्डिंग खाली

Thu, 31 Dec 2020 05:14 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस स्थित रीगल बिल्डिंग में चल रहे मैडम तुषाद संग्रहालय का ठिकाना नए साल में बदलने जा रहा है। संग्रहालय संचालित करने वाली कंपनी मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया ने दिल्ली में इसे बंद करने का फैसला किया है। कंपनी अब एनसीआर खासकर गुडग़ांव व नोएडा में इसे शुरु करने के विकल्प तलाश रही है। इसके लिए कंपनी ने बातचीत शुरु कर दी है। कंपनी इसे गुडग़ांव व नोएडा के किसी नामी मॉल में खोलने पर विचार कर रही है।  

विज्ञापन


दिल्ली में मैडम तुषाद संग्रहालय संचालित करने वाली कंपनी मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया के महाप्रबंधक और निदेशक अंशुल जैन ने कहा कि हम कनॉट प्लेस स्थित संग्रहालय को बंद करने जा रहे हैं। इस संग्रहालय के लिए एनसीआर में विकल्प तलाशना शुरु कर दिया गया है। हमारा प्रयास है कि 2021 में नोएडा या गुडग़ांव की किसी जगह पर इसे हम शुरु करें। इन शहरों के किसी नामी मॉल में भी इसे खोला जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि जो नई जगह तलाशी जा रही है उसमें देखा जाएगा वहां ज्यादा भीड़भाड़ ना हो, स्वच्छता, व पार्किंग की सही व्यवस्था हो। यह भी ध्यान रखा जाएगा कि कोविड-19 के कारण बदले हुए माहौल में लोग कहां जाना ज्यादा पंसद करेंगे। दरअसल कनॉट प्लेस में जहां अभी यह संग्रहालय चल रहा था, वह भले ही एक प्रमुख है लेकिन वहां अवैध सड़क विक्रेता, फेरीवाले, पार्किंग जैसे मुद्दे भी थे। कोविड-19 के कारण अब चूंकि माहौल बदल गया है ऐसे में भीड़भाड़ बच्चों के साथ आने वाले परिवारों के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को लेकर दिल्ली सरकार का ध्यान कई बार दिलाया गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन


कंपनी मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया ने नवंबर 2017 में कनॉट प्लेस के रीगल बिल्डिंग में संग्रहालय की शुरुआत की थी। कोरोना महामारी केकारण संग्रहालय मार्च से बंद पड़ा है। 01 दिसंबर 2017 को इसे लोगों केलिए खोला गया था। संग्रहालय में बॉलीवुड, हॉलीवुड केसितारों से लेकर, राजीनितज्ञ, संगीतकारों, क्रिकेटरों के मोम की प्रतिमाएं थी। संग्रहालय में मेरी कॉम, रोनाल्डो क्रिस्टियानो, लेडी गागा, माइकल जैक्सन, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, कैटरीना कैफ केसाथ प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी और कैटरीना कैफ की मोम की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें