फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसीटी ने सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को 3 करोड़ रुपए देने का दिया आदेश

Sat, 24 Nov 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) ने नोएडा से उत्तराखंड के कोटद्वार जाते समय सड़क दुर्घटना में मारे गए तीन लोगों के परिवार वालों को 3.07 करोड़ रुपए बतौर मुआवजा देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


एमएसीटी के पीठासीन अधिकारी एम के नागपाल ने मारे गए तीन लोगों के परिवार वालों को कुल 3,07,27,000 करोड़ रुपए देने का फैसला किया । छह वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में बिजनौर के पास कार और ट्रैक्टर की टक्कर में इनकी मौत हो गई थी। ये सभी कार में सवार थे।

न्यायाधिकरण ने पाया कि दुर्घटना ‘‘खराब तरीके से और लापरवाही से’’ गाड़ी चलाने के कारण हुई और उन्होंने चालक, मालिक और बीमा कंपनी (ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) को मुआवजा देने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें