इस साल जुलाई-अगस्त-सितंबर तिमाही के लिए दिल्ली का PM2.5 प्रदूषण औसत 37 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था। वहीं साल 2020 के दौरान PM2.5 का स्तर 36 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया था।
दिल्ली में बीते पांच साल में जुलाई-सितंबर तिमाही में PM2.5 प्रदूषण दूसरी बार न्यूनतम स्तर पर रहा। विज्ञान और पर्यावरण केंद्र द्वारा किए एक विश्लेषण की रिपोर्ट में ये बात सामने आई है। इसमें बीते दिनों हुई बारिश ने भी अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जुलाई-अगस्त-सितंबर तिमाही के लिए दिल्ली का PM2.5 प्रदूषण औसत 37 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था। वहीं साल 2020 के दौरान PM2.5 का स्तर 36 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया था। तुलनात्मक रूप से इस साल मामूली रूप में इसमें वृद्धि जरूर देखी गई, लेकिन बीते पांच साल में ये दूसरी बार निचले स्तर पर रहा।