फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नंबर प्लेट से चला रहे थे लग्जरी कार, दो गिरफ्तार, अलीगढ़ से चोरी हुई थी एक्सयूवी 

Mon, 30 Sep 2019 09:28 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लग्जरी कार चुराकर फर्जी नंबर प्लेट के सहारे चलाने के मामले में कविनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उक्त एक्सयूवी कार करीब तीन महीने पहले अलीगढ़ से चोरी हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसएचओ कविनगर अनिल कुमार शाही ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली कि लालकुआं चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति चोरी की महिंद्रा एक्सयूवी-500 के साथ घूम रहा है। घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा तो गाड़ी के इंजन व चेसिस नंबर आरसी से अलग मिले। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान आशू उर्फ हिमांशु चौधरी निवासी सारा होम्स थाना कविनगर के रूप में हुई, जो मूलरूप से कस्बा व थाना गोंडा जिला अलीगढ़ का रहने वाला है। 

आशू ने पूछताछ में बताया कि उसने उक्त कार अजय उर्फ बाबू निवासी खोड़ा से खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी अजय को भी गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने बताया कि उक्त कार करीब तीन माह पहले थाना बन्ना देवी, अलीगढ़ से चोरी की गई थी। आरोपी नंबर प्लेट बदलकर उसे चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें