फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महंगी कार से उतरे लोग और फॉरच्यूनर में लगा दी आग , सीसीटीवी में सब कैद

Thu, 02 Mar 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
car burn
राजौरी गार्डन इलाके में मामूली कहासुनी के बाद घर के सामने खड़ी फॉरच्यूनर गाड़ी में आग लगा दी गई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि कार से आए तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पेट्रोल डालकर फॉरच्यूनर में आग लगाई

2 of 6
दरअसल, मंगलवार रात में फॉरच्यूनर गाड़ी के मालिक से ओवरटेक करने को लेकर कार सवार आरोपी युवकों की कहासुनी हो गई थी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस के मुताबिक संजीव मकोल (48) परिवार के साथ सुभाष नगर, 11-ब्लॉक में रहते हैं। इनके अपने गेस्ट हाउस हैं। मंगलवार शाम को इनका बेटा विनीत (24) फॉरच्यूनर गाड़ी से कनॉट प्लेस आया था।

4 of 6
देर रात घर लौटते समय बिंद्रा पार्क के पास क्रूज कार सवार युवकों ने उसकी कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक न कर पाने पर आरोपियों ने विनीत को धमकाना शुरू कर दिया। दोनों ओर से हुई कहासुनी के बाद आरोपी चले गए।
विज्ञापन

5 of 6
रात 11.30 बजे विनीत ने फॉरच्यूनर को घर के सामने खड़ी कर दी। इस बीच देर रात 1.45 बजे विनीत की मां की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि घर के सामने खड़ी फॉरच्यूनर कार में आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। सीसीटीवी फुटेज को देखकर पता चला कि सफेद रंग की  शेवरले क्रूज कार से आए युवकों ने पेट्रोल डालकर फॉरच्यूनर में आग लगाई। विनीत का कहना है कि क्रूज सवार वही युवक हैं, जिन्होंने उसके साथ झगड़ा किया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें