फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ, देहरादून शताब्दी समेत कई ट्रेनों के फेरे होंगे कम

Sat, 05 Dec 2015 06:02 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विंटर वेकेशन में अगर आप ट्रेनों में सफर कर आउटिंग का प्लान बना रहे हैं तो शेड्यूल देख लें। रेलवे ने फॉगी सीजन में कई ट्रेनों को सप्ताह में एक या दो दिन रद्द करने का प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


ऐसे में यह फॉगी सीजन आपकी यात्रा में ब्रेक लगा सकता है। दरअसल, कोहरे की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ा जाता है। बीते साल कोहरे की वजह से कई ट्रेनें 40-40 घंटे लेट हो गई थीं।

हालांकि 50 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन कोहरे के सीजन में पूरी तरह रद्द कर दिया गया था। ऐसे में इस बार रेलवे ने ट्रेनों का संचालन रोकने की बजाय उन्हें सप्ताह में एक या दो दिन रद्द करने की प्लानिंग की है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इनमें नई दिल्ली-लखनऊ, नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी समेत राजधानी ट्रेनें भी शामिल हैं।

कई ट्रेनों का नया शेड्यूल पीआरएस (पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम) के कंप्यूटर में अपडेट भी कर दिया गया है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक कालका मेल समेत कई ट्रेनों को सप्ताह में एक दिन रद्द किया गया है।

जालंधर एक्सप्रेस रही कैंसल, यात्री परेशान
दिल्ली से जालंधर जाने वाली जालंधर सुपर शुक्रवार को कैंसल रही। यह ट्रेन कई दिन से लेट चल रही थी। ऐसे में ट्रेन के शेड्यूल को ठीक करने के लिए शुक्रवार को इसका संचालन रद्द किया गया है।

बृहस्पतिवार को भी यह ट्रेन करीब छह घंटे की देरी से गाजियाबाद पहुंची थी। ट्रेन का संचालन रद्द हो जाने से चार महीने पहले रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें