पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान एक नए विवाद में फंस गए हैं। संसद की कार्यवाही का लाइव वीडियो फेसबुक पर डालने के मामले को गंभीरता से लेते हुए लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उन्हें समन जारी किया है।
हालांकि अपनी गलती मानते हुए भगवंत मान ने शुक्रवार को लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर अपनी गलती मानी और इसके लिए माफी भी मांगी है। स्पीकर का कहना है कि इस गलती के लिए सिर्फ माफी मांगना ही पर्याप्त नहीं है।
इस बारे में जरूरी कार्यवाही भी की जाएगी। इस मुद्दे के सामने आने के बाद संसद के दोनों सदनों में इस मामले को गंभीरता से उठाया गया और संसद सदस्यों द्वारा इस पर घोर आपत्ति भी जाहिए की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ने मामला भी दर्ज कराया गया है। इस मामले में भगवंत मान पर एक और गंभीर आरोप लगा है। स्पीकर को शिकायत करते हुए कहा गया है कि भगवंत मान संसद में शराब पीकर प्रवेश किया।