फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Elections : दिल्ली में मतदान के दौरान टूटी आचार संहिता, कार्यकर्ताओं ने बूथ पर किया पार्टी का प्रचार

Sun, 26 May 2024 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली

सार

कई बूथों के पास बने हेल्प डेस्क पर मौजूद पोलिंग एजेंट मतदाता को पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करते दिखे। वहीं, कई जगहों पर डेस्क पर पार्टी के नेताओं के फोटो भी लगाए गए थे। इसके अलावा मतदाता को पर्ची के साथ नेता की फोटो सहित पंफ्लेट दिया जा रहा था। 
विज्ञापन
न्यू अशोक विहार में पार्टी एजेंटों के स्टॉल में लगाए गये पार्टी उम्मीदवार के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मतदान के दौरान केंद्रों के आसपास आचार संहिता का जमकर उल्लंघन हुआ। कई बूथों के पास बने हेल्प डेस्क पर मौजूद पोलिंग एजेंट मतदाता को पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करते दिखे। वहीं, कई जगहों पर डेस्क पर पार्टी के नेताओं के फोटो भी लगाए गए थे। इसके अलावा मतदाता को पर्ची के साथ नेता की फोटो सहित पंफ्लेट दिया जा रहा था। 

विज्ञापन


राजधानी के कई इलाके में मतदान केंद्र के पास दीवारों पर पार्टी के दिए नारे के बैनर लगाए गए थे। इसकी मदद से पार्टी मतदाता को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे थे। चुनाव के दौरान मुख्य पार्टियों की ओर से मतदान केंद्र के पास मतदाताओं की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाए जाते हैं। इस पर मौजूद पोलिंग एजेंट मतदाताओं की मतदाता सूची में नाम और फिर उनका मतदान किस बूथ में इसकी जानकारी देते हैं। 

किसी भी हेल्प डेस्क पर मौजूद पोलिंग एजेंटों को अपनी पार्टी का प्रचार कर मतदाताओं को प्रभावित करने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद राजधानी के कई हिस्सों में इन हेल्प डेस्क पर मौजूद पोलिंग एजेंट को मतदाताओं को प्रभावित करते हुए देखा गया। न्यू अशोक नगर इलाके में हेल्प डेस्क पर मौजूद एजेंट राम मंदिर के स्टिकर बांटे जा रहे थे। वहीं, पर्ची के साथ नेता की फोटो सहित पंफ्लेट दिया जा रहा था। 
विज्ञापन


राजधानी के कई जगहों पर इन हेल्प डेस्क के पास पार्टी के झंडे और नेताओं के फोटो भी लगे थे। पश्चिमी दिल्ली के मलिकपुर गांव व उसके आसपास पार्टी के नारे लिखे बैनर लगाए गए थे। नई दिल्ली से आम आदमी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि विरोधी पार्टी के एजेंट मतदान केंद्र में ही उम्मीदवार का पंफ्लेट लेकर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें