पूर्वी दिल्ली से भाजपा के हाई प्रोफाइल प्रत्याशी क्रिकेटर गौतम गंभीर के नामांकन को लेकर आम आदमी पार्टी ने गंभीर सवाल खड़े किए जिनको चुनाव अधिकारी ने खारिज कर दिया। बता दें आम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार आतिशि की ओर से गौतम गंभीर के नामांकन पर सवाल उठाए गए थे।
इस पर रिटर्निंग ऑफिसर ने गौतम से जवाब तलब किया था। चुनाव अधिकारी ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद गंभीर को क्लीन चिट दे दी।
आतिशि ने आरोप लगाया था कि गौतम गंभीर ने नामांकन में जो स्टाम्प पेपर लगाए हैं उसकी तारीख और उस पर लगी नोटरी की मुहर में अंतर है।
जबकि जांच में पाया गया कि आतिशि जो आरोप लगाया है उसमें नोटरी की तारीख को लेकर उन्हें भ्रम हो गया था। दरअसल, वह नोटरी का नंबर था, न कि तारीख। इसके बाद ये मामला सुलझ गया।
आपको बता दें कि इस बार पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर मुकाबला गौतम गंभीर के आ जाने की वजह से दिलचस्प हो गया है। इस सीट से कांग्रेस ने दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को मैदान में उतारा है।