...ताकि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों के मिल सके गैस
दिल्ली सरकार ने तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर यह नीति जारी की है। इसका उद्देश्य मौजूदा कमी के दौरान एलपीजी सिलिंडरों का उचित और नियंत्रित वितरण सुनिश्चित करना है, ताकि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को आवश्यक मात्रा में गैस मिल सके।
20 प्रतिशत सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान
नई नीति के तहत दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति औसत दैनिक खपत के आधार पर की जाएगी। अधिकतम 20 प्रतिशत तक सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान किया गया है, जिससे आपूर्ति पर निगरानी बनी रहे और संकट की स्थिति में जरूरतमंद उपभोक्ताओं को प्राथमिकता मिल सके।
आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित रखा जा सके
अधिकारियों के मुताबिक यह कदम मौजूदा एलपीजी संकट को देखते हुए उठाया गया है। सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियां मिलकर स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित रखा जा सके और किसी तरह की कालाबाजारी या अनियमितता को रोका जा सके।