फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रेमी की दुल्हन पर तेजाब से हमला, आरोपी युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- ईर्ष्या में की वारदात, गोकुलपुरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती ने अपने प्रेमी की होने वाली दुल्हन पर तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 वर्षीय आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही टीम इंदिरा विहार पहुंची, जहां से पता चला कि 21 वर्षीय पीड़िता को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। जांच में सामने आया कि पीड़िता की शादी एक युवक से तय थी, जबकि आरोपी युवती का उसी युवक से पहले से प्रेम संबंध था। शादी से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी को तेजाब कहां से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पीड़िता की जिस लड़के से शादी हुई थी, उस लड़के से आरोपी युवती का पहले से प्रेम संबंध था। उसे अपने प्रेमी का किसी दूसरी लड़की से शादी करना पसंद नहीं आया। वह पीड़िता की जिंदगी तबाह करने के लिए उसके घर गई और उस पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें