फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब प्रेमिका की गांव जाकर चिल्लाने लगा वो

Thu, 31 Jul 2014 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा की युवती के इश्क में एक युवक मुजफ्फरनगर से जेवर के गांव पहुंच गया। वहां युवती का नाम लेकर उसने शोर मचाने लगा। प्रेमी की इस हरकत पर ग्रामीण गुस्सा गए और उन्होंने उसकी जमकर धुनाई की तथा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के सुजडू गांव निवासी एक युवक की फोन से जेवर की एक युवती से कई माह से बात चल रही थी। युवक युवती को इस कदर चाहने लगा कि उसे मिले बिना रहा नहीं गया। युवक ने युवती से मिलने की बात कही तो युवती ने अपने गांव बुला लिया।

युवक मुजफ्फरनगर से जेवर कोतवाली के उसी गांव में पहुंच गया। करीब चार-पांच घंटे तक युवक ने युवती के फोन को मिलाया लेकिन उसका फोन नहीं मिला।

चार-पांच घंटे में युवक का सब्र जवाब दे गया और उसने गांव के लोगों से युवती के बारे में पूछा तो वहां पर भीड़ एकत्र हो गई। लेकिन उसे किसी ने कुछ नहीं बताया इस पर युवक ने युवती का नाम लेना शुरू कर दिया। उस नाम की तीन युवतियां गांव में थीं।
विज्ञापन


जिसे लेकर ग्रामीणों में उपापोह की स्थिति पैदा हो गई। उसी दौरान प्रेमी ने आशिक की तरह गलियों में आवाज लगानी शुरू कर दी। इस बात पर ग्रामीणों को गुस्सा आ गया और उन्होंने पहले तो उसकी जमकर धुनाई की और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें