फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रपोज डे पर परवान चढ़ा प्यार, प्रेमियों ने किया इजहार-ए-इश्क

Mon, 08 Feb 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में प्रपोज डे पर दिन भर इजहार-ए-इश्क का दौर चला। किसी के प्यार को ग्रीन तो किसी के प्यार को रेड सिग्नल मिला। जिनका प्यार परवान चढ़ा उनकी खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा।
विज्ञापन


मगर जिनके प्यार की गाड़ी ट्रैक से उतर गई वह काफी मायूस हुए। फिर भी मानने-मानाने का दौर अभी खत्म नहीं हुआ। प्यार को मंजिल तक पहुंचाने का मौका अभी भी उनके हाथ में है।

वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन गुडग़ांव का माहौल काफी रूमानी रहा। युवाओं का उत्साह चरम पर था। अक्सर सप्ताह की शुरूआत में मॉल्स का माहौल काफी शांतिपूर्ण होता है लोगों की भीड़ काफी कम होती है।
विज्ञापन


मगर प्रपोज डे पर कॉलेज बंक कर युवाओं की फौज मॉल्स में टूट पड़ी। वहीं पर प्यार के इजहार का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक थमने का नाम नहीं ले रहा था।

लेजर वैली में भी युवाओं की भरपूर चहलकदमी रही। एंबियंस मॉल में तो दिल्ली और गुडग़ांव के युवाओं की अच्छी खासी ताताद दिखी। प्रेमियों से मौका देखकर प्यार का इतजार किया।

हर पर्व को बेमिसाल ढंग से मनाने के लिए विख्यात गुडग़ांव के युवा वेलेंटाइन वीक को और यादगार बनाने में जुट गए हैं। यह बात सिर्फ प्रेमी प्रेमिकाओं तक ही सीमित नहीं है।

शादी शुदा जोड़े भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। प्यार करने वालों ने अपने दिल की बात अपने साथी को बताया। किसी ने सहजता से इनकार कर दिया तो किसी ने नाज-नखरों के साथ उसे स्वीकार कर लिया।

जिनके प्यार को हरी झंडी मिली उसके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रेस्टोरेंट में खाने और मूवी का माहौल शानदार रहा। गुलाब के लाल फूलों की भी खूब बिक्री हुई। फूलों के लिए लोगों ने दिल खोल कर जेबें ढीली की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें