फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए प्रेमी ने फंदा लगाकर दी जान, लड़की ने किया था मां को फोन

Sun, 24 May 2026 10:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

लड़की ने लड़के की मां के मोबाइल पर फोन करके बताया कि उसका बेटा फंदा लगा रहा है। वह कमरे के पास पहुंची जो अंदर से बंद था। आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा खोला। अंदर लोकेश फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के आदर्श नगर स्थित लालबाग में 19 साल का युवक अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान फंदे से लटक कर जान दे दी। उसकी शिनाख्त लोकेश कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 19 साल का लोकेश परिवार के साथ लालबाग में रहता था। उसके पिता का देहांत हो चुका है। वह वजीरपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। उसकी मां सरिता ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह छत पर सोने चली गई। इस दौरान उसका बेटा लोकेश जहांगीरपुरी की रहने वाली एक लड़की से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।
विज्ञापन

कुछ देर बाद लड़की उसके मोबाइल पर फोन करके बताया कि उसका बेटा फंदा लगा रहा है। वह कमरे के पास पहुंची जो अंदर से बंद था। आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा खोला। अंदर लोकेश फंदे से लटक रहा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस उसे पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को छानबीन के दौरान उसके पास से कोई सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें