फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लव जिहाद: हिंदू बन पड़ोसन से की मंदिर में शादी, बच्चा होने पर बोला- मैं मुसलमान, बदलना होगा धर्म

Sat, 09 May 2026 09:17 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नई दिल्ली

सार

युवती ने अस्पताल में जब बच्चे को जन्म दिया तो आरोपी युवक मो. बारिस ने बताया कि वह मुस्लिम है। इसके बाद युवती बहुत परेशान हो गई। इसके बाद उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाब दिए जाने लगा। उसके साथ मारपीट व धमकी दी जाती। 
विज्ञापन
दिल्ली में लव जिहाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-4 में लव लिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लव जिहाद के इस मामले के तहत एक युवक ने हिंदू बनकर सामने रहने वाली युवती से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। जब युवती को बच्चा हुआ तो आरोपी ने युवती को अस्पताल में बताया कि वह मुस्लिम है। इसके बाद धर्म परिवर्तन के लिए उसके साथ मारपीट व जान से धमकी दी जाने लगी। युवती किसी तरह आरोपियों के चुंगल से निकल कर पुलिस तक पहुंची। दिल्ली पुलिस ने नबी करीम थाने में जीरो एफआईआर कर कोंडली, हरियाणा पुलिस को भेज दी है।

विज्ञापन

मोहम्मद बारिश ने खुद को बताया सोनू दुबे
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि मूल रूप से गोरखपुर यूपी की रहने वाली पीड़ित युवती ने दो मई को मध्य जिले के नबी करीम थाने में शिकायत दी थी। युवती ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह हरियाणा के कोंडली में पिता के साथ रहती थी। यहां पर उसकी सामने रहने वाली युवक मोहम्मद बारिस से दोस्ती हो गई। युवक ने खुद को हिंदू बताते हुए खुद को नाम सोनू दुबे उर्फ पंडित बताया। इसके बाद दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद युवती युवक के साथ कोंडली में रही, यहां पर युवती को कुछ पता नहीं लगा।

बच्चा होने पर बनाने लगा धर्म परिवर्तन का दबाव
युवती ने अस्पताल में जब बच्चे को जन्म दिया तो आरोपी युवक मो. बारिस ने बताया कि वह मुस्लिम है। इसके बाद युवती बहुत परेशान हो गई। इसके बाद उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाब दिए जाने लगा। उसके साथ मारपीट व धमकी दी जाती। आरोपियों के चुंगल से बचकर युवती दिल्ली अपने बहन के पास आ गई। युवती ने यहां पर दो मई को नबी करीम थाने में शिकायत दी।

कोर्ट में युवती के बयान हुए
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती की शिकायत पर 8 मई को नबी करीम थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर की है। मामला बीएनएस की धारा 69 (शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) दर्ज किया गया है। इसके युवती के तीस हजारी कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज किए गए।

सखी के प्रयास से दर्ज हुआ मामला
दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि युवती जब दिल्ली आई तो एलएनजेपी अस्पताल स्थित सखी केंद्र के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साधा। इसके बाद सखी के प्रयासों के चलते दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया गया। सखी (वन स्टॉप सेंटर) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा स्थापित एक सरकारी योजना है, जो हिंसा या संकट का सामना कर रही महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक सहायता और अस्थायी आश्रय प्रदान करती है।
विज्ञापन

इस बाबत मध्य दिल्ली की नबी करीम थाने में जीरो एफआईआर की गई। मामला कोंडली, हरियाणा का मामला है। इस कारण जीरो एफआईआर वहां भेजी दी गई है। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी सकती। -रोहित राजबीर सिंह, पुलिस उपायुक्त, मध्य जिला, दिल्ली पुलिस

सभी के दो-दो आधार कार्ड हैं
दिल्ली सरकार के सखी केंद्र के सूत्रों ने बताया कि आरोपी व उसके परिवार के कई सदस्यों के पास दो-दो आधार कार्ड हैं। ऐसे में ये मामला बड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें