फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः कोरोना महामारी में छूटी गार्ड की नौकरी तो बन गए फर्जी पुलिसकर्मी, चार गिरफ्तार 

Sun, 20 Sep 2020 04:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली         
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना काल में नौकरी जाने के बाद एप के जरिये पुलिस का फर्जी पहचान पत्र बनाकर लोगों से ठगी करने वाले चार आरोपियों को प्रशांत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से सेंट्रल क्राइम ब्रांच और सीबीसीआईडी का पहचान पत्र व सेंट्रल क्राइम ब्रांच का एक फर्जी नियुक्ति पत्र मिला है। 

विज्ञापन


आरोपियों ने खुलासा किया है कि लोगों पर पुलिस का धौंस जमाने और उनसे उगाही करने के लिए फर्जी कार्ड तैयार किया था। प्रशांत विहार थाने में तैनात सिपाही सत्यव्रत व अन्य पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार शाम सेक्टर 10 रोहिणी में स्थित जापानी पार्क में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने बताया कि झील के पास चार लोग खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को डरा धमका रहे हैं। 

इस सूचना पर पुलिस टीम झील के पास पहुंची। पुलिस कर्मियों को अपनी ओर आते देख चारों युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगे। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से सेंट्रल क्राइम ब्रांच और सीबीसीआईडी का पहचान पत्र व सेंट्रल क्राइम ब्रांच का एक फर्जी नियुक्ति पत्र मिला। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान मंगोलपुरी निवासी सागर, किराड़ी निवासी प्रवीण, नांगलोई निवासी लोकेश और अमन विहार निवासी अमर सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में सागर ने बताया कि सभी गार्ड की नौकरी करते थे। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें