फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान वाल्मीकि की रामायण देती है समरस समाज और अंत्योदय की प्रेरणा : रविंद्र इंद्राज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिल्ली सरकार के समाज कल्याण एवं एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने राजधानी के विभिन्न स्थानों पर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिरों में श्रद्धालुओं के साथ पूजन किया और शोभायात्राओं में सहभागिता की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि रचित रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, पारिवारिक संस्कार और अंत्योदय की अद्भुत प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का मां शबरी के जूठे बेर खाना, केवट से मित्रता और गिलहरी का योगदान, यह सब अंतिम व्यक्ति को साथ लेकर चलने की सीख देते हैं।
उन्होंने मंदिर मार्ग स्थित राष्ट्रीय वाल्मीकि मंदिर में भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और समाज के अनेक श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें